SAʴý

2024.10.02 संत पेत्रुस के सिंहासन को देखते संत पापा फ्रांँसिस 2024.10.02 संत पेत्रुस के सिंहासन को देखते संत पापा फ्रांँसिस  (Vatican Media)

पोप ने किये संत पेत्रुस के सिंहासन के अवशेष का दर्शन

संत पेत्रुस महागिरजाघर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार संस्था ‘द फैब्रिक ऑफ सेंट पीटर’ ने सिनॉडालिटी पर धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के उद्घाटन मिस्सा के पूर्व संत पापा फ्राँसिस को संत पेत्रुस के सिंहासन के अवशेष दिखाये।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 3  अक्टूबर 2024 (रेई) : बुधवार की सुबह धर्मसभा के दूसरे सत्र के उद्घाटन समारोह से पहले, पोप फ्राँसिस को संत पेत्रुस की कुर्सी (कैथेद्रा सांक्ती पेत्री अपोस्तोली) के अवशेष को देखने का अवसर मिला।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है पोप को संत पेत्रुस महागिरजाघर के ओटोबोनी साक्रेस्टी लिया गया, जहाँ लकड़ी के प्राचीन सिंहासन को स्थायी रूप से रखा गया है जो संत पेत्रुस के सर्वोच्च अधिकारी होने का प्रतीक है।

इसे 2025 की जयंती से पहले संत पेत्रुस महागिरजाघर की मुख्य वेदी की मरम्मत के कार्य के लिए वहां ले जाया गया है।

मरम्मत का कार्य फैब्रिक ऑफ सेंट पीटर द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में कार्डिनल माउरो गैम्बेटी के नेतृत्व वाली वाटिकन संस्था है, जिसे महागिरजाघर के पुनर्निर्माण, संरक्षण, रखरखाव और उपयोग का कार्य सौंपा गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 October 2024, 15:33